बिना मान्यता के चल रहा दर्जनों स्कूल जिम्मेदार अधिकारी मौन

शिवपुरा/बलरामपुर। प्रदेश में बिना मान्यता संचालित हो रहे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों को आदेश दिया है कि वे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी ब्लाकों में ऐसे स्कूलों की 10 जुलाई तक सघन जांच कराएं।यह निर्देश ‘निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009’ और राज्य सरकार की नियमावली-2011 के प्रविधानों के तहत जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि कोई भी विद्यालय बिना मान्यता के स्थापित या संचालित नहीं किया जा सकता। हम आपको बताते चले की शिक्षा क्षेत्र हरैय्या सतघरवा के बलिदानडीह में पित्रावती शिक्षण सेवा संस्थान बिना मान्यता के कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच की क्लास को संचालित किया जा रहा हैं। जब विद्यालय के सम्बन्ध में प्रबंधक विकास यादव ने बताया कि हम अपने आस पास के गावों के लोगों के साथ बैठक करके स्कूल का संचालन कर रहा हूँ मेरे पास विद्यालय की मान्यता नहीं हैं। अब सवाल ये उठ रहा हैं कि जो ब्लॉक स्तर के विभागीय अधिकारी की मिलीभगत से विद्यालय का संचालन किया जा रहा हैं। कि विद्यालय नजर नहीं आया कि विद्यालय को देखकर अनदेखा क्यों कर रहे हैं। जब इस विद्यालय सम्बन्ध में दूरभाष के माध्यम से बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला से वार्तालाप किया गया तो उन्होंने बताया कि जानकारी मिला हैं जल्द ही जाँच कराकर कार्यवाही की जायेगी।




