गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ उठायें कृषक

बहराइच। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2025-26 में केले की फसल अधिसूचित है। केला फसल हेतु प्रामियम की दर 05 प्रतिशत, प्रीमियम की धनराशि प्रति हेक्टेयर रूपये 7500.00 निर्धारित है। केला फसल उगाने वाले सभी कृषक खरीफ 2025 मौसम हेतु 15 जुलाई, 2025 तक योजना में सम्मिलित होकर फसल बीमा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जनपद में अधिसूचित फसलों को उगाने वाले समस्त कृषक गैर ऋणी कृषक के रूप में स्वैच्छिक आधार पर बैंक शाखा, बीमा कम्पनी एजेण्ट, जन सेवा केन्द्र अथवा सीधे भारत सरकार के फसल बीमा पोर्टल पीएमएफबीवाई डाट जीओवी डाट इन के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं। श्री चौधरी ने बताया कि जनपद बहराइच हेतु फसल बीमा के लिए इफको टोकियो जनरल इंश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड नामित है। फसल बीमा के सम्बन्ध में कम्पनी के मोबाइल नम्बर 7065511447 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!