Uncategorized
सोनांचल बार एसोसिएशन का चल रहा कलम बंद हड़ताल, पन्द्रह दिन के लिए स्थगित, सोनभद्र/ओबरा
सोनांचल बार एसोसिएशन का चल रहा कलम बंद हड़ताल के चौथे दिन एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद 15दिन के लिए स्थगित। सोनांचल बार एसोसिएशन ओबरा के अध्यक्ष रमेश कुमार मिश्रा व महामंत्री अनिल मिश्रा के नेतृत्व में चल रहा कलम बंद हड़ताल तहसीलदार ओबरा एवं नायब तहसीलदार ओबरा की मौजूदगी में उप जिलाधिकारी ओबरा के लिखित आश्वासन के बाद 15 दिन के लिए स्थगित करने की घोषणा एसोसिएशन के समस्त सदस्यों की सलाह से अध्यक्ष रमेश मिश्रा के द्वारा की गई 7 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम ओबरा को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सौंपा। सोनांचल बार एसोसिएशन के सभागार में उप जिलाधिकारी ओबरा एवं तहसीलदार ओबरा ने संयुक्त बयान में कहा गया कि एसोसिएशन द्वारा प्राप्त 7 सूत्रीय मांग पत्र पर 1 सप्ताह के अंदर निराकरण किया जाएगा इस का लिखित आश्वासन बार एसोसिएशन को तहसीलदार ओबरा द्वारा दिया गया अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मिश्रा एवं महामंत्री अनिल मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि तहसील प्रशासन यदि 15 दिनों के अंदर हमारी मांगों पर विचार नहीं करता है तो पुनः उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसपर समस्त सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त किया इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ओबरा राजेश कुमार सिंह तहसीलदार ओबरा सुशील कुमार नायब तहसीलदार रजनीश यादव अधिवक्ता उमेश चंद्र शुक्ला,पुष्पराज पाण्डेय,संजीत कुमार चौबे, राजेश गौतम,ब्रह्म कुमार, मनोज पाठक,कपूर चंद पाण्डेय,प्रभाष पाण्डेय ,विनय कनौजिया, हरेंद्र सिंह,अवधेश राय,देवेंद्र जौहरी,रवि पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय,बृजेश पाण्डेय,ईश्वर जायसवाल,नीरज सिंह,बुध नारायण जायसवाल, सोनांचल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर सिंह यादव,दिनेश दूबे, अमित उपाध्याय सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।




