Uncategorized
महाशिवरात्रि के पर्व पर निकाली गयी झाकी, भजन कीर्तन का हुआ आयोजन, करमा/सोनभद्र
मदैनिया गाँव में धूम धाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व - निकाली गयी झाकी करमा ब्लाक अन्तर्गत करमा ग्राम सभा के मदैनिया गाँव में बड़े धूम धाम से मनाया गया शिवरात्रि का पर्व निकाली गयी झाकी बारात शिव मंदिर से सज धज कर निकली बच्चों द्वारा शिव, पार्वती, नारद, ब्रह्मा, बिष्णु, इन्द्र आदि की झाकी निकाली गयी जो शिवमंदिर से होकर देबी मंदिर तक गयी मंदिर परिसर हर हर महादेव के उद्घघोष से गूंज उठा झाकी तैयार करने में इन्द्रेश त्रिपाठी, व तरू त्रिपाठी का बड़ा योगदान रहा छोटे छोटे बच्चों द्वारा निकाली गयी झाकी अत्यंत मनमोहक रही शाम को मन्दिर में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ उक्त अवसर पर बरिष्ठ समाज सेवी सूर्य मणि त्रिपाठी, दशरथ त्रिपाठी, इन्द्रजीत शुक्ल, अवनीश शुक्ल, राकेश त्रिपाठी अर्जुन शुक्ल, भगौती शुक्ल,, श्याम सुंदर शुक्ल, देवेंद्र त्रिपाठी सुरेन्द्र त्रिपाठी भरत शुक्ल, समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे!



