उप जिलाधिकारी पयागपुर ने कामकाज संभालने के बाद लगाया जनता दरबार

पयागपुर। पयागपुर तहसील में अनूठा प्रयोग नव आगंतुक उप जिलाधिकारी पयागपुर अश्वनी पाण्डेय ने जनता दरबार लगाकर शुरू किय। इस जनता दरबार में आये हुए फरियादियों की समस्याओ को सुना और निस्तारण करने के लिए आदेश भी दिए जिसमे राजस्व सम्बन्धी मामले सबसे ज्यादा आये, सबका समाधान उचित तरीके से करने का आश्वासन जनता को दिया। पयागपुर तहसील में किसी उप जिलाधिकारी द्वारा जनता दरबार लगाकर एक इतिहास रच दिया गया। इसके पहले कई उप जिलाधिकारी आये गए लेकिन किसी ने जनता दरबार लगाना उचित नहीं समझा। जनता दरबार लगने से जहाँ जनता को इस तहसील से उम्मीदें कायम हुई है इसके पहले कभी नहीं। एस डी एम पयागपुर अश्वनी पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि अब फरियादियों को ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने होंगे और उनकी समस्या का समाधान समय रहते किया जायेगा। तहसील के सभी अधिकारियों को समस्या के हर हाल में समाधान का भी निर्देश दिया गया। एसडीएम पयागपुर के इस अनूठे प्रयोग के पहल से पयागपुर क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को उम्मीद की नजर दिखाई पड़नी शुरू हुई और इस प्रयास की सराहना भी किया।




