उत्तर प्रदेशबहराइच
अज्ञात कारणों से फूस के तीन मकानों में लगी आग, मवेशियों को बचाने के लिए गए दादा और पोता भी झुलसे

बहराइच। बहराइच जिले के थाना विशेश्वरगंज इलाके के गोधना गांव में अज्ञात कारणों में फूस के तीन मकानों में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया, जिसके चपेट में तीन फूस के मकान जलकर राख हो गए और घर में रखी गृहस्थी के समान समेत नगदी भी जलकर राख हो गई तथा घर में बंधे दो मवेशी झुलस गए और उनको बचाने गए दादा 70 वर्षीय छठी राम तथा पोता 18 वर्षीय हनुमंत भी झुलस गए, जिनका बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।




