आज दुनिया में भारत आम उत्पादन में प्रथम व भारत में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है – सांसद
नगदी फसल में सब्जी एवं फल की खेती करने से किसानों की आय बढेगी।

सिद्धार्थनगर। प्रथम आम महोत्सव का सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा अलंकृत उद्यान पार्क सिद्धार्थनगर में द्वीप प्रज्ज्वलित कर समापन किया गया। प्रथम महोत्सव के अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण द्वारा विभिन्न स्टाल/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रथम आम महोत्सव कार्यक्रम में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं जनप्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध की जन्मस्थली अलंकृत उद्यान पार्क में मुख्यमंत्री जी की पहल पर प्रथम बार आम महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। सभी लोगो का स्वागत करता हॅूं। जनपद में प्रथम बार आम महोत्सव का आयोजन हो रहा है। नगदी फसल में सब्जी एवं फल की खेती करने से किसानों की आय बढेगी। मलिहाबाद के दशहरी आम की मांग प्रदेश/देश के विश्व में भी मांग है। आज दुनिया में भारत आम उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। भारत में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। आम की पैदावार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हो रहा है। गेहूं, धान से ज्यादा फायदा फलदार पौधों से है। प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू कर किसानों की आय दोगुनी हो रही है। सबसे ज्यादा ध्यान मण्डियों पर दिया जा रहा है, जिससे किसानों की फसल सीधे मण्डी तक पहुॅंचे और किसानो को उचित मूल्य मिले। मुख्यमंत्री जी द्वारा मौसम बीमा योजना लागू की है। जिसके अन्तर्गत किसानो को लाभ दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके उत्पाद बेचने हेतु मार्केट की आवश्यकता है, जिसके लिए कार्य करें। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने जिला प्रशासन एवं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आम महोत्सव के आयोजन हेतु बधाई दिया। प्रथम आम महोत्सव के अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी एवं सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल द्वारा सभी बधाई दिया गया एवं लोगो को जानकारी दिया गया। पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रथम आम महोत्सव के आयोजन से किसानों को जानकारी मिलेगी। किसान भाई खेती के साथ ही आम की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते है। सरकार द्वारा सब्जी एवं अन्य हेतु अनुदान दिया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा ने प्रथम आम महोत्सव के अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं अन्य लोगों का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। इस अवसर पर आम खाने हेतु आयोजित प्रतियोगिता में विजेता बच्चों तथा स्टाल लगाने हेतु उत्पाद एवं अन्य सामग्री में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु अनिरूद्ध मौर्य को सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं अन्य द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, किसान/व्यापारी आदि उपस्थित थे।
