गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

मकर संक्रांति पर मधुपुर बाजार में बिरहे का शानदार आयोजन, रावस्ट्सगंज (आनंद प्रकाश तिवारी)

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बिरहे का शानदार आयोजन, कोतवाली थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर पर मधुपुर बाजार के उत्तरी छोर पर नवीन सब्जी मंडी स्थित है। जहां प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर बिरहे का शानदार आयोजन किया गया था। इस आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव थे। बिरहे में दो कलाकारों में गायक नंदलाल रवी गाजीपुरी व महिला गायक में कुमारी सुमित्रा नंदनी प्रयागराज के मध्य विशाल मुकाबला हुआ। बिरहे की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दोनों गायकों को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर उद्घाटन किया गया। दोनों विरोहीयों ने सरस्वती वंदना के साथ अपने-अपने विरहे का शुरुआत किया। इस दौरान क्षेत्र के हजारों श्रोताओं ने विरहे का भरपूर आनंद लिया। दोनों बिरहियो ने वीर रस व करुण रस का गाना प्रस्तुत कर स्वयं व उपस्थित श्रोताओं का नयन सजल करने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडी के अध्यक्ष अनंत कुमार कुशवाहा ने मुख्य अतिथि व अन्य आये हुए आगंतुकों को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान चौकी प्रभारी सुकृत जितेंद्र कुमार भी अपने दल बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मुस्तैद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडी के सदस्य एवं सपा के वरिष्ठ नेता शिवनारायण चौहान ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंडी के उपाध्यक्ष जायसवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ पप्पू मौर्य, डॉ लोकपति सिंह पटेल, हरिहर सिंह चौहान, हजारी प्रसाद कुशवाहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता उमा शंकर सिंह, रामलाल चौहान, बघोर के पूर्व प्रधान बाबू नंदन यादव, राम अवध मौर्य, मनोज कुमार कुशवाहा सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम का अंत तक लुफ्त उठाते रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडी के अध्यक्ष अनंत कुमार कुशवाहा ने कार्यक्रम की सफलता पर कमेटी के सभी कार्यकर्ता व सदस्यों को धन्यवाद देते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त के पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button