गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

सीएमओ ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण

बलरामपुर। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खण्ड उतरौला के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों इमलिया बनघुसरा , मझौआ कंद तथा गैंडास बुजुर्ग के नारायणपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। सबसे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर नारायणपुर का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रेमलता उपस्थित थीं। उनके द्वारा निरीक्षण के समय तक कुल 12 मरीजों का उपचार किया गया था। इसके पश्चात सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर इमलिया बनघुसरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिया सागर उपस्थित थीं। उनके द्वारा निरीक्षण के समय तक ओपीडी में कुल 10 मरीजों का उपचार किया गया था। सीएमओ ने दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों का गैर संचारी रोगों का स्क्रीनिंग अवश्य किया जाए तथा जो मरीज गैर संचारी रोगों से ग्रसित हो उनका फॉलो अप जरूर किया जाए। सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर मझौआ कंद का निरीक्षण किया, एएनएम रेनू पाण्डेय उपस्थित थीं ।निरीक्षण के समय डॉ चन्द्र प्रकाश, डॉ शोएब अहमद , सिद्धार्थ गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!