बिना टेन्डर कराये ही बी पैक्स का बिक गया लाखों रुपयों का मलबा

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 अपील किया है कि बी पैक्स (बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी ऋण समितियां) डोहरिया खुर्द जो ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को विभिन्न सेवाएं (जैसे कि ऋण, बीज, खाद, कीटनाशक दवा और अन्य कृषि आदानों की आपूर्ति) प्रदान करती थी, पर एक बार नजर भी डाल लें। वहीं सूत्रों द्वारा बिना टेन्डर कराये ही ब्लाक शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायत सेमरा स्थित सहकारी समिति डोहारिया खुर्द का मलबा बिक गया। आपको बता दें कि मरम्मत के दौरान टूटे छत सें निकली लाखों की लागत की सरिया औने-पौने दामों में विक्री हुई। क्षेत्र पंचायत के राज्य वित्त से बित्तीय वर्ष 2024-25 में बी पैक्स डोहारिया खुर्द (शोहरतगढ़) का मरम्मत कार्य हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर किसे लाभ दिलाने के लिए सचिव सहित जिम्मेदार अधिकारियो ने मलबे की नीलामी नहीं कराई? आखिर किसके सह पर छत तोड़ व दीवाल का प्लास्टर निकाल कर उपरोक्त परियोजना (बी पैक्स) का मरम्मत कार्य हुआ है? सचिव सहित जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कराये गये उपरोक्त मरम्मत कार्य (बी पैक्स) जांच का विषय है।




