बरसाती इण्टर कालेज पथरदेईया में आयोजित की गई पुलिस की पाठशाला

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा ष्यातायात जागरुकता अभियानष् व ष्पुलिस की पाठशालाष् के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह द्वारा यातायात/साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत ग्राम पथरदेईया बरसाती इण्टर कालेज के अध्यापकगण व छात्र/छात्राओं को कालेज में व्यवस्थित तरीके से इकट्ठा कर आये दिन हो रही सड़क दुर्घनाओं/साइबर सुरक्षा के बारें में जागरुक किया गया। सड़क दुर्घटना होने का कारण जैसे-अवयस्क बच्चों द्वारा बाइक स्टंटिग, हेलमेट न लगाने, गलत साइड ड्राइविंग, ओवर स्पीड आदि तथा वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराध, जैसे-किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्चों के घर पर कॉल करके बच्चों की आवाज में बात करके पैसे की मांग करना, सोशल मीडिया के माध्यम से फेक एकाउण्ट बनाकर पैसों की मांग करना तथा मोबाइल फोन पर किसी प्रकार का आया हुआ ओटीपी शेयर न करने आदि के बारें में जानकारी दिया गया। वहीं महिला सम्बन्धित अपराध से बचाव हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड एवं साइबर हेल्प लाइन 1930 एवं यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।



