गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बीती रात्रि हुई बरसात के बीच भर-भराकर टूट गया आशियाने का छत

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। यूं तो प्रधानमंत्री योजना अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में आवन्टित होने वाले आवास को लेकर भले ही सरकार द्वारा बड़े-बड़े दावे किये जाते हो, लेकिन बीती रात में घटी घटना में भर भराकर छत गिरने से इस दावे की पोल खोलती नजर आ रही है। लोग यही कह रहे हैं कि काश इसे भी प्रधानमंत्री आवास योजना का आशियाना मिल गया होता तो ऐसी घटना नहीं घटती। सोमवार की भोर में हुई झमाझम बारिश के बीच शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मकडौर टोला पतियापुर निवासी सुमिरन यादव पुत्र राजाराम का जर्ज़र छत भर भराकर गिर गया। गनीमत रही कि सुमिरन दूसरे कमरे में सोया हुआ था, जिससे कोई बड़ी घटना नहीं घटी। मामले को लेकर जब गांव के प्रधान प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीती रात घटी घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन पुराना एवं जर्जर घर होने के कारण उसका आशियाना उजाड़ सा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की जानकारी तहसील प्रशासन दे दी गई है, करवाई क्या हुआ, इस पर हम कुछ कह नहीं सकते हैं? उक्त के सन्दर्भ में हल्का लेखपाल रामभरत ने बताया कि मैं सुबह ही बरसात में भीगते हुए गया था और आर्थिक लाभ के लिए उसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। अधिकारियों के आदेश के अनुक्रम में कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!