Uncategorized
शक्तिनगर पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, सोनभद्र
*थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 135/2022 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम से सम्बंधित वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चिल्काटांड बाजार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया । *गिरफ्तार अभियुक्त-* *1-* सूरज पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी- ग्राम चिल्काटांड बाजार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* *1-* उप निरीक्षक विष्णुदत्त राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र । *2-* मुख्य आरक्षी हरेन्द्र यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र । *3-* आरक्षी जय प्रकाश यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र । *4-* आरक्षी आदर्श शुक्ला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र



