20 गांव की बिजली पिछले चार दिनों से फेल लोग परेशान

बांसी। बांसी तहसील क्षेत्र के खैरटिया फीडर से संबंधित लगभग 20 गांव की बिजली पिछले चार दिनों से फेल है उसके बावजूद भी जिम्मेदारों का कोई ध्यान इस पर नहीं है। चार दिन से इस भीषण गर्मी में ग्रामीण बुरी तरह परेशान है। बताते चले कि खैरटिया फीडर पर तकनीकी गड़बड़ी के चलते पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बंद हुई उसके बाद ग्रामीणों ने खैरटिया पावर स्टेशन पर इसकी शिकायत की जिस पर लाइन ठीक करने का प्रयास किया गया परंतु 1 घंटे बाद फिर लाइट कट गई उसके बाद पिछले चार दिनों से लगभग 20 गांव के लोग लाइट से न आने से परेशान है। तमाम ग्रामीणों ने कहा कि इस बारे में जब दोबारा खैरटिया पावर स्टेशन पर बात किया गया तो जे ईहै ने कहा कि एक लाइनमैन से कितना काम लिया जाएगा। लाइनमैन केवल 8000 रुपया पाता है इतने पैसे में हमेशा लाइन ठीक करने की बात उस लाइनमैन के बस में नहीं है। फिलहाल जेई के इस बयान से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।




