Uncategorized
ओबरा तहसील के अधिवक्ता तहसील में ब्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हड़ताल पर रहे, सोनभद्र/ओबरा
एसडीएम ओबरा की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर नाराज अधिवक्ता हड़ताल पर रहे / ओबरा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं एसडीम ओबरा के तानाशाही रवैया व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया।इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर तहसील प्रशासन हम अधिवक्ताओं की बातों को नहीं सुनना चाहती है तो ठीक है लेकिन तहसील में लंबित किसानों, व्यापारियों एवं आम जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण के बारे में तो उसे सोचना चाहिए। प्रतिदिन सैकड़ों गांवों से किसान अपने मामले के निस्तारण के लिए तहसील न्यायालय आते हैं लेकिन जब हड़ताल की बात सुनते हैं तो वह पुन: अपने गांव वापस लौट जाते हैं जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चेतावनी दिया कि अगर अधिवक्ताओं की जायज मांगों को नहीं सुना गया तो अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे इस अवसर पर सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मिश्रा महामंत्री अनिल मिश्रा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर यादव पुष्पराज पांडे उमेश चंद्र शुक्ला मनीष मिश्रा वीरेंद्र पांडे संजीत कुमार चौबे राजेश कुमार अनिल कुमार गजेंद्र यादव मनोज पाठक अजय यादव संजय पाण्डेय आदि सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे!


