गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

तेज धूप भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत

दैनिक बुद्ध का संदेश/रवि जायसवाल
जोगिया/सिद्धार्थनगर। जोगिया चौराहे पर बुद्धवार को तेज धूप और भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सुबह से ही चढ़ते पारे ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। दिन चढ़ने के साथ धूप और गर्म हवाओं की तीव्रता इतनी बढ़ी कि सड़कों और दुकानों पर सन्नाटा पसर गया। बुद्धवार को सुबह 11 बजे के बाद क्षेत्रों में गर्मी की तीव्रता और बढ़ने लगी। ग्रामीणों इलाकों से लेकर लोग घरों में दुबकने को विवश दिखे। बाजारों में आवश्यक कार्यों के अलावा लोगों की आवाजाही नही कर रहे हैं। अधिकतम तापमान में वृद्धि और लू जैसे हालातों ने आम नागरिकों की दिनचर्या पर असर डाला रहा है टेंपो स्टैंड पर यात्री छांव की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह भटकते रहे। अधिकांश लोग गमछा, टोपी या छाता लेकर ही बाहर निकल रहे हैं। लस्सी, जूस और शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ जरूर दिखी, पर सड़कें दिन भर सूनी रहीं। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति कुछ अलग रही। बाहरी क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिक भी दोपहर के समय कार्य छोड़कर घर लौटते देखे गए। जोगिया, उदयपुर, करौन्दा मसिना, नादेपार, पगुआ सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में भी तापमान का प्रभाव स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!