उत्तर प्रदेश
अधीक्षक ने वृक्षारोपण करके दी जानकारी

बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजवापुर के अंतर्गत ग्राम सभा खमरिया शुक्ल मे स्वास्थ्य विभाग व ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के प्रोजेक्ट जागृति अंतर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के लिए ग्रामीणों को सत्र एवं वीडियो के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेजवापुर के अधीक्षक डॉ अभिषेक अग्निहोत्री ने पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया। डॉ अग्निहोत्री ने इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजवापुर परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामकुमार मिश्र, बीसीपीएम रोहित वर्मा एवं प्रोजेक्ट जागृति से डॉ यासर हुसैन व टीम के सदस्य उपस्थित रहे।




