खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव नें पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश
प्रभारी एडिओ पंचायत अभिनव रवि वत्स ने प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छ मेहदावल ब्लाक के लोगों को किया जागरूक

संत कबीर नगर ।मेहदावल विकासखंड के परिसर में वी डी ओ द्वारा (अमरूद,आम,) पौधरोपण किया गया। वृक्षारोपण के उपरांत अधिकारी व् कर्मचारियों द्वारा मेहदावल ब्लाक क्षेत्र में स्वच्छता श्रमदान कर जागरूकता का संदेश दिया। जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जागरूकता गोष्ठी में एडीओ पंचायत अभिनव रवि वत्स द्वारा सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु अपील की तथा इनका संरक्षण करने हेतु लोगों को जागरूक किया। उन्होनें उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा नदियां एवं वन हमारे जीवन में बहुत उपयोगी हैं इनका संरक्षण करना हम सबका कर्तव्य है, साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर लोगों से अपील की, कि घाट पर किसी भी तरह की प्लास्टिक/ पॉलिथीन का प्रयोग न करें और नदी में इसका प्रवाह न करें। अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा इसका संरक्षण भी करें। खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए कहा प्लास्टिक का उपयोग हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इसका प्रयोग कम से कम और जहां तक संभव हो न किया जाए। अपनी दैनिक गतिविधियों में प्लास्टिक का प्रयोग से बचें। गंगा घाट एवं अन्य सहायक नदियों के घाट पर प्लास्टिक पॉलिथीन इत्यादि का प्रयोग न करें तथा नदी में मूर्ति का विसर्जन या प्रवाह भी न करें। उन्होंने पर्यावरण एवं नदी संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा नदियां हमारी धरोहर हैं, धारा का श्रृंगार हैं इनका संरक्षण करना हम सब का दायित्व बनता है नदियों के किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, नदियों में किसी भी मृत पशु का प्रवाह न करें। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एडिओ पंचायत अभिनव रवि वत्स, वरिष्ठ युवा नेता अभिषेक सिंह, दिवाकर सिंह, सुधीर जायसवाल, सचिव देव प्रताप सिंह,सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, सूरज धतूरा ,एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

