Uncategorized
कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर के प्रांगण में किया वृक्षारोपण

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर के प्रांगण में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार एवं ग्राम संगठन ब्लाक अध्यक्ष शोहरतगढ़ जफर आलम ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मनोज यादव, शिक्षामित्र विजय बहादुर, शिक्षामित्र रीता, पंचायत सहायक कृष्ण मोहन गिरि, सफाई कर्मचारी कन्हैया लाल, प्रदीप कुमार, सुखबली, और प्यारे प्यारे बच्चे उपस्थित रहें।
