Uncategorized
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण कर मतदान केंद्रों का किया जा रहा है निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश, सोनभद्र
*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा लगातार भ्रमण कर मतदान केन्द्रों किया जा रहा निरीक्षण, मतदान प्रकिया निर्बाध रुप से जारी, ड्यूटी पर लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश* नगर निकाय चुनाव-2023 को निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा थाना चोपन/रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान वोटरों से वार्ता कर बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु जागरुक करें, मतदान स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदाताओं की चेकिंग की गयी तथा मतदेय स्थलों पर मतदान सकुशल चल रही है । पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगें समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।


