गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

प्रमुख के नाक निचे बजबजाती नाली, बीमारियों को दे रही दावत, नही पड़ रही किसी की नजर, करमा/सोनभद्र

प्रमुख के नाक के निचे बजबजाती नाली, स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियाँ। , स्थानीय विकास खण्ड के प्रमुख के आवास के पास बनी हुई नाली बीमारियों को दावत दे रही है।घरों का निकलता गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा प्रमुख का निजी आवास कम्हरिया ,मधुपुर है।प्रमुख आवास की गली बद से बदतर हो गई है। घरों का गन्दा पानी सड़को पर बह रहा है।जिससे मक्खी मच्छर पनप रहे हैं।स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई बार प्रमुख से व प्रधान से कहा गया परंतु आज तक इस पर पहल नहीं किया गया।वैसे तो प्रमुख अपने कोटे से ही नाली सीसी रोड का निर्माण कार्य करा सकता है, परंतु किस बात की अड़चन है समझ से परे है।इतना ही प्रमुख की गलियों में घासे इतनी बड़ी हो गई हैं कि कोई भी विशैले जन्तु छिप सकते हैं, और कोई बड़ी समस्या हो सकती है।यदि आप स्नान करने के बाद उस गली में जाते हैं तो आप को पुनः स्नान करना पड़ सकता है क्यों कि सीवर का पानी सड़कों पर बिखर रहा है।ग्रामीणों की मानें तो बरसात होने के बाद गन्दा पानी जल निकासी न होने के कारण घरों में घुस जाता है।इस सम्बंध में प्रधान से बात करने का प्रयास किया गया परंतु काल सम्भव नहीं था,प्रमुख ने बताया कि सफाई कर्मी नहीं आते हैं जिसके कारण कारण गंदगी है।अब सोचने वाली यह बात है कि जिस जगह प्रमुख का आवास हो उनके नाक के निचे गन्दगी का अम्बार हो,सफाई कर्मी न जाता हो तो अन्य ग्रामपंचायत की क्या दशा होगी ?स्थानीय लोगों ने इस सम्बंध में संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित कराया है।

Related Articles

Back to top button