Uncategorized
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में परेड की ली गयी सलामी, किया गया निरीक्षण, दिया गया निर्देश, सोनभद्र
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में मंगलवार परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण,शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़,यू0पी0-112 वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग, मंगलवार को कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा पुलिस लाईन चुर्क परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया । निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई । निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी । तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा एएसपी मुख्यालय को सलामी दी गयी जिसपर उनके द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया गया । इस दौरान क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, मेस व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।


