सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन नें दिया केजी सिंह (कृष्णगोपाल) को भावभीनी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर। सोमवार को बार के सभागार में सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के संस्थापक सदस्य केजी सिंह (कृष्णगोपाल)की शोकसभा आयोजित की गई जिसमें श्री सिंह के चित्र पर बार के अधिवक्ताओं नें पुष्पार्चन किया, स्व. सिंह को याद करते हुए जमील अहमद सिद्दीकी ने कहा कि आज हमने अपने अधिवक्ता समुदाय का हीरा खो दिया है,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बार की स्थापना के लिए श्री सिंह के योगदान पर विचार व्यक्त किया और कहा कि आज अधिवक्तागण सिद्धार्थनगर में जिस सम्मान के साथ रहते हैं उस सम्मान को दिलाने के लिए बाबू केजी सिंह ने बहुत मेहनत किया है। श्री सिंह एक मिलनसार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे व क्रिमिनल की प्रैक्टिस में प्रमुख योगदान देते थे और जब अधिवक्ता सम्मान की बात आती थी तो सर्वप्रथम वह बार के साथ खड़े रहते थे अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया, रमेश पांडे ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मेरा एक दाहिना हाथ कट गया है हर अच्छे बुरे समय में वह साथ देना जानते थे।सभा का संचालन महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी ने किया जिसमें संतोष,कृष्णा,प्रभाकर मिश्रा, गोपाल त्रिपाठी आदि।




