गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा- पल्टूराम

बलरामपुर। अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी समृति अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में बलरामपुर आदर्श नगरपालिका क्षेत्र में एक महिला सम्मेलन का आयोजन एम एल के पीजी कालेज के सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानपरिषद सदस्य अवधेश सिंह श्मंजूश्, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक पल्टूराम सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानपरिषद सदस्य अवधेश सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व का अभिनंदन है कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है आज देशवासियों को अपने गौरवशाली अतीत को जानने समझने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सती प्रथा के दौर में अहिल्याबाई एक महान शिवभक्त बनकर पूरा परिवार नष्ट होने के बाद शासन की बागडोर सम्भाल कर प्रजा के कल्याण और नारियों के लिए कार्य किया। हजारों मंदिरों का जीर्णाेद्धार किया। अपने शासनकाल में महिलाओं की सेना बनाई और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने सनातन को पुनर्जीवित करने का कार्य किया। बुनकरों के लिए कार्य किया। लोगों को रोजगार मिले इस दिशा में कार्य किया। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा इतिहास में ऐसी दृढ़ इच्छाशक्ति की वीरांगना के विरासत को पूर्ववर्ती सरकारो द्वारा छिपा दिया गया जिसे भारत की आम जनता नही जान सकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सांस्कृतिक धरोहरों को सजोंने के साथ महान विभूतियों को याद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बेटियों ने आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में घुसकर 9 आंतकवादी ठिकाने को ध्वस्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कड़े कानून बनाकर बहन बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। कार्यक्रम संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरूश् ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का समृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और कहा कि हम सबसे अहिल्याबाई के इतिहास से को छिपाया गया। स्वर्णलता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण में जितना योगदान दिया है उनके योगदान को छिपाया गया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह,जिला महामंत्री वरूण सिंह,बिंदु विश्वकर्मा,डॉ अजय सिंह श्पिंकूश्, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,संदीप उपाध्याय,कार्यक्रम संचालक संजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा स्वर्णलता श्रीवास्तव,झूमा सिंह,डॉ कौशल्या गुप्ता,रेशम सिंह,साधना पांडे,सुधा पांडे,नंदिनी शुक्ला,सरोज तिवारी,शुभेंद्र गौरव,अक्षय शुक्ला,राघवेंद्र कांत सिंह,विनोद गिरी,रामू कश्यप,शैलेंद्र सिंह, सौरभ रत्नप्

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!