उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
खेसरहा पुलिस ने 3 वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। थाना खेसरहा पुलिस ने वारण्टी अभियान के तहत तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छोटू यादव, रामसूरत और कोईल साहनी को अलग-अलग मामलों में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। सभी को न्यायिक मजिस्ट्रेट बांसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलेश सिंह, कांस्टेबल अवनीश राय और अखिलेश कुमार शामिल रहे।



