लव जिहादः हिंदू बनकर युवती को फंसाया, सर तन से जुदा की धमकी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लव जिहाद का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर युवती और उसके परिवार को ष्सर तन से जुदाष् करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मीरगंज के एक गांव निवासी रानी (काल्पनिक नाम) ग्राहक सेवा केंद्र (ब्ैब्) चलाती हैं। रानी ने बताया कि अफजल हुसैन नाम का युवक उनके केंद्र पर आता था और उसने अपना नाम गुड्डू बताकर हिंदू होने का दावा किया। वह हाथ में कलावा बांधता था और रानी के साथ मंदिर भी जाता था, जिससे रानी को उस पर पूरा भरोसा हो गया। अफजल ने शादी का झांसा देकर रानी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब रानी को पता चला कि गुड्डू का असली नाम अफजल हुसैन है और वह मुस्लिम है, तो उसने दूरी बनानी शुरू कर दी और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज अफजल ने रानी को रास्ते में रोककर निकाह करने और इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसने रानी को ष्सर तन से जुदाष् करने और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। 8 अप्रैल को रानी ने मीरगंज थाने में अफजल के खिलाफ पहली बार मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अफजल के माता-पिता रानी के घर आए और माफी मांगकर उसे छोड़ने की गुहार लगाई। रानी ने 9 अप्रैल को समझौता कर लिया, लेकिन अफजल ने फिर से उसे परेशान करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले उसने फिर से रानी को रास्ते में रोककर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और धमकियां दीं। रानी की तहरीर के आधार पर मीरगंज थाने में अफजल हुसैन के खिलाफ लव जिहाद के तहत दूसरी बार मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होते ही अफजल फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है, लेकिन वह अभी तक गिरफ्त से बाहर है। रानी ने कहा कि इस बार वह किसी भी कीमत पर अफजल को माफ नहीं करेगी, क्योंकि उसे अपनी और अपने परिवार की जान का खतरा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2020 लागू है, जिसके तहत जबरन या छल से धर्म परिवर्तन कराने पर सात साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। बरेली में यह पहला मामला नहीं है; पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पुलिस ने कार्रवाई की है। इसी को आधार रखकर रानी ने प्रशासन से अपील की है कि उसे और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। उसने कहा, ष्मैं डर में जी रही हूं। अफजल ने मेरे साथ धोखा किया और अब मेरी जान को खतरा है। मैं चाहती हूं कि उसे सख्त सजा मिले ताकि कोई और लड़की इस तरह की साजिश का शिकार न बने।




