गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

फर्जी आधार कार्ड बनाने के खिलाफ हुई कार्रवाई, 4 हिरासत में

पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने में जुटी है पुलिस।

इटवा/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा कस्बे के बिस्कोहर रोड स्थित माता प्रसाद इन्टर कॉलेज गेट के सामने एक मकान में फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामला प्रकाश में आया है। आपको बता दें कि पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने के खिलाफ कार्रवाई की थी। पुलिस ने चार संदिग्ध हिरासत में और पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने में जुटी है। संदिग्धों ने बताया कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, फर्जी मार्कशीट और फर्जी पासपोर्ट के जरिए ₹1000 से ₹5000 लेकर आधार में संशोधन करते थे और न्यू एनरोलमेन्ट किया जाता था, जिसमें रबर के फर्जी फिंगर प्रिन्ट, आइरिस कॉपी का इस्तेमाल किया जाता था। फर्जीवाड़ा के मामले की गम्भीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी स्वयं इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पकड़े गये चारों संदिग्धों से इटवा पुलिस गहनतापूर्वक पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ से फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!