गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

मतदाता जागरूकता अभियान चलायेगा, पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा, पवन कुमार सिंह,सोनभद्र

नगर निकाय चुनाव के लिए पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगा -- सोनभद्र अलग राज्य की मांग कर रहे पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की एक बैठक , न्यू कॉलोनी रावर्ट्सगंज सोनभद्र में मंगलवार को जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे उर्फ राजू चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।जिसमें आगामी नगर निकाय चुनाव ने जागरूकता एवं अन्य विषय पर विचार विमर्श किया गया! इस अवसर पर मोर्चा के संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि नगर निकाय चुनाव पांच सालों के बाद ही आते हैं। इन चुनावों का मकसद हम अपने शहर के लिए अच्छे प्रतिनिधियों का चयन करना होता है। ताकि निकाय में अच्छी सरकार का गठन किया जा सके। भारत में लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र में मतदान से हमें सरकार चुनने का मौका मिला है। लोगों को यह मौका बड़ी मुश्किलों के बाद मिला है। इसलिए चुनाव में हर मतदाता को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मतदान में हर मतदाता को हर हाल में सभी को भाग लेना चाहिए। मतदान बहुत ही गंभीर विषय है। मतदाताओं को पूरी सोच विचार के बाद ही किसी प्रत्याशी को वोट देना चाहिए। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि नगर की बागडोर साफ छवि, शिक्षित व ईमानदार व्यक्ति के हाथ में होनी चाहिए, जो व्यक्ति नगर में शांति व सुरक्षा कायम करवा सके और हर नागरिक का सम्मान करते हुए उनकी समस्या को गंभीरता से विचार कर सकता है ऐसे प्रतिनिधि का जनता चयन करे। प्रदेश प्रवक्ता काकू सिंह का कहना है कि जो प्रत्याशी जनता से भेदभाव को खत्म कर विकास करवाने की सोच रखता हो, वहीं प्रत्याशी नगर निकाय का उम्मीदवार बनने के योग्य है। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत शुक्ला, नवीन कुमार पांडे, नेतराज पटेल, अमित कुमार चौबे, दीपक जायसवाल, ललित चौबे, दीप नारायण पटेल, अशोक सिंह, फूल सिंह आदि लोग थे !

Related Articles

Back to top button