उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बढ़नी में बिना मान्यता के चल रहे हैं स्कूल

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मान्यता के स्कूल खुलेआम चल रहे हैं। यहां न तो मानक अनुरूप योग शिक्षक है और न स्कूल चलाने के लिए मानक अनुरोध भवन। इन स्कूलों में बिना किसी अनुभव एवं मानक के शिक्षक रखकर विद्यार्थियों के शैक्षिक जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीडीओ रामू प्रसाद का कहना है कि बिना मान्यता के स्कूलों को नोटिस दिया गया है। सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।




