हाई कोर्ट में कल होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी, मेले का आयोजन होगा या नहीं

बहराइच। हर वर्ष लगने वाला वार्षिक जेठ मेला जो बहराइच स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगता है जिस पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद भी जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने मेले में आने वाले जायरीनों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की है। जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी शुरू कर दी गई है। एसपी की ओर से संबंधित थाना को क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शहर में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने दरगाह की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर खास निगरानी रखनी शुरू कर दी है। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव एहतियात बरता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जेठ मेले में अधिकतर जायरीन बाहर से आते हैं जबकि नगरवासी केवल दरगाह पर जियारत के लिए जाते हैं।
हाईकोर्ट में दरगाह प्रबंध समिति के तरफ से दाखिल हुई याचिक
मेले पर लगे प्रतिबंध को लेकर दरगाह प्रबंध समिति ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई 14 मई को होगी। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में अंतिम निर्णय देगा जिससे यह तय होगा कि 15 मई को जेठ मेला आयोजित होगा या नहीं।




