उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
गर्मी ने रंग दिखाना शुरू किया, ठण्डे पेय की बढ़ी मांग

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। मई महीने के शुरुआत दिनों से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कस्बा शोहरतगढ़़ में जगह-जगह ठण्डे पेय की दुकानें सज गई है। बाजार ने ठण्डे पेय व आइस्क्रीम की दुकानों पर शाम होते भीड़ देखी जा सकती है। आपको बता दें कि इस समय शादी-बारात का मौसम चल रहा है। शादी बारात में लोग खूब पूड़ी और पकवान खूब दबाकर खा रहे हैं। गर्मी के इस महीने ने अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई मरीजों में पेट दर्द, अपच सहित चर्म रोग इत्यादि की शिकायत मिल रही है। शोहरतगढ़़ के डॉ0 एस0के0 भारती का कहना है कि गर्मी के इस मौसम ने अपच व चर्म रोग सहित पेट रोगों की शिकायत इत्यादि मिल रही है। इस मौसम में लोगों को हरे सब्जी, तरल पेय इत्यादि का प्रयोग करने चाहिए।




