गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

शादी में बारात घरात में विवाद एक की मौत,,करमा/सोनभद्र

शादी में बारात घरात में विवाद एक की मौत

करमा थाना अंतर्गत जोगिनी गांव में शिवशंकर यादव पुत्र तीरथ यादव के घर बीती रात चंदौली जिले के लालता पुर गांव से बारात आयी थी। द्वार पूजाकी रस्म पूरी हो गई गीत संगीत पूर्ण माहौल में बाराती व घराती अपने अपने कार्यों में लगे थे कि जय माल व भोजन के समय दोनों पक्षों के लड़कों में आपस मे कहा सुनी हो गयी जो विबाद का रूप पकड़ लिया। जिसमें घरात पक्ष के किसी युवक ने बरात पक्ष के युवक विकास यादव पर वार कर दिया। विवाद बढता देख किसी नें डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व लोगों ने मामले को शान्त करा घायल युवक को राजगढ़ अस्पताल इलाज के लिये भेजवाया। जहा विकास यादव की मृत्यु हो गयी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मामला इतना उग्र कैसे हो गया समझ में नहीं आया बीच बचाव करने का मौका ही नही मिला। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार पी, आर, बी, पुलिस ने जयमाल और शादीकी रस्म पूरी करवा कर लड़की की बिदाई करवा दी।छोटी सी गलती से खुशी मातम में बदल गयी । प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मामले में लोगों से पूछ ताछ की जा रही ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!