मोतीपुर पुलिस ने 55 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। मोतीपुर थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 28.04.2025 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम खड़िया मे कुल 55 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । मोतीपुर थाने के उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 विजय यादव, हे0का0 धर्मेन्द्र राव,हे0का0 अनिरूध्द प्रसाद, का0 अभिषेक राजपूत, का0 अमन कुमार, का0 सूरज सिंह, का0 चन्द्र कान्त दीक्षित के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखवीर खास सूचना मिली कि ग्राम खड़िया मे 3 व्यक्ति कच्ची शराब बना रहे है विश्वास करके दबिश दी गयी तो तीन अभियुक्तगण विकास पुत्र पप्पू उम्र 28 वर्ष निवासी खडिया थाना मोतीपुर बहराइच,अमन पुत्र पप्पू उम्र 19 वर्ष नि0 खडिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच ,रमेश पुत्र छतरपाल उम्र 35 वर्ष नि0 खडिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को कुल 55 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 242/2025 धारा 60 Ex. Act पंजीकृत किया गया ।




