Uncategorized
स्वास्थ्य शिविर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़नापुर में हुआ आयोजन

बहराइच। गुरुवार को बेडनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में टाटा ट्रस्ट संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें 101 महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं महावारी से संबंधित जानकारियां दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ अभिषेक अग्निहोत्री व बीसीपीएम रोहित वर्मा ने महिलाओं को बुकलेट व पांपलेट दिया गया। इस मौके पर टाटा ट्रस्ट से मंजू सिंह,मंजूलिका मौजूद रही।

