युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक वाँछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संत कबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा मु0अ0स0 103/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता विकाश पुत्र मोहन निषाद निवासी कानापार थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि वादी द्वारा दिनांक 20.04.2025 को थाना बेलहरकला पर वादी की पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 22.04.2025 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण दृ उ0नि0 अनुज कुमार यादव, हे0का0 राजीव यादव, का0 संतोष चौहान, का0 गोपाल ठाकुर।




