गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मृतक के परिजनों से मिले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष,सहयोग का दिया आश्वाशन

बलरामपुर/हरैया सतघरवा। ललिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में बीते दिनों घर के बरामदे में सो रहे तरुण कुमार मिश्र कोटेदार को डीजल डाल कर उनके बड़े भाई ने जमीनी विवाद के नाते जला दिया था। इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। तेरहवीं संस्कार के दिन परिजन से बलरामपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने मुलाकात की और उनके परिजनों का ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव मदद करने की बात कही। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व संजय दीक्षित से मृतक तरुण कुमार मिश्रा के पुत्र सुशील कुमार मिश्रा से फोन पर सारी घटना की जानकारी ली ।पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही गई। पुलिस ने उपरोक्त मामले में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी, त्रियुगी प्रसाद द्विवेदी ,हरैया सतघरवा ब्लॉक अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, विकास खंड बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश चौहान के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!