विद्या पब्लिक स्कूल का भूमि पूजन कर हुआ शिलान्यास

कुशीनगर/बोदरवार। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड की उपस्थिति में अगया कुन्दुर चौराहा पर विद्या पब्लिक स्कूल के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन आधारशिला रखी गई वजिससे क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बौद्ध भिक्षु के देखरेख में बौद्ध रीति रिवाज से यजमान बसन्त लाल भूमि पूजन कराकर संत गाडगे अम्बेडकर सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्या पब्लिक स्कूल की आधारशिक्षा रखी ।आधारशिला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तथा रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा इस पिछड़े क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगी। लोग उच्च और अच्छी शिक्षा के लिए अपने पाल्यों को 15-20 किमी दूर पिपराइच या कप्तानगंज भेजते थे । विद्यालय की स्थापना से क्षेत्रीय लोगों को भागदौड़ तथा अतिरिक्त खर्च से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्रम को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष भाजपा नेता तथा बरिष्ठ शिक्षक मोनू कन्नौजिया ने भी संबोघित किया।उन्होंने ने कहा गुणक्तापरक शिक्षा के लिए क्षेत्र के बच्चों को सुदुर स्थानों पर जाना पड़ता था । जो हमसे देखा नही गया तथा हमने गुणक्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालय निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रवन्धक शशिकला देवी भाजपा मण्डल अध्यक्ष विचित्र मणि पाण्डेय, जुगुल किशोर सिंह, कृष्णानन्द त्रिपाठी, रमेश शर्मा, राजेश गुप्त, मनोज कुमार,संतोष सिंह,रविन्द्र साहनी, पिण्टू आदि ग्रामीण तथा दर्जनों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे है।




