गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

महाविद्यालय के विश्वनाथ सिंह छात्रावास में अम्बेडकर जयन्ती का आयोजन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विश्वनाथ सिंह छात्रावास में सोमवार को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने और मोमबत्ती जलाने के साथ हुई। तत्पश्चात केक काटकर जयन्ती का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत डॉ0 अम्बेडकर के विचारों और योगदान पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके सामाजिक न्याय, समता और शिक्षा के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भूगोल विभाग के सहायक आचार्य प्रो0 इन्द्रदेव वर्मा उपस्थित रहें, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रावास अधीक्षक डॉ0 राम किशोर सिंह ने की। वहीं प्रो0 इन्द्रदेव वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और डॉ0 भीमराव अम्बेडकर दोनों ही भारत के महान व्यक्तित्वों में से एक हैं। गांधी जी ने समाज में जातीय भेदभाव को समाप्त करने और सभी वर्गों को एकजुट करने का प्रयास किया तो वहीं डॉ0 अम्बेडकर ने सामाजिक न्याय और संविधान निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों महान व्यक्तित्वों ने भारतीय समाज को नई दिशा दी, भले ही उनके विचार भिन्न रहे हों। छात्रावास अधीक्षक डॉ0 राम किशोर सिंह ने कहा कि बाबा साहब भारत के संविधान निर्माता और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बताया और कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है। ज्ञान प्राप्त करने वाला व्यक्ति साहस और आत्मविश्वास के साथ कठिनाइयों का सामना करता है और समाज में बदलाव लाने की क्षमता रखता है। इस दौरान कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र- कुशहर चौधरी, सूरज गौतम, विश्वजीत वर्मा, आयुष श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, अनिल पाल, अभय कुमार, आदित्य सिंह, अंगद यादव, राजकुमार यादव, जयप्रकाश यादव, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, देवभूषण चौधरी सहित आदि लोगों ने डॉ0 अम्बेडकर के विचारों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस आयोजन ने छात्रों को सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक किया और बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!