कस्बे में निकाली गई डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की शोभायात्रा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। भारतीय बौद्ध महासभा तहसील ईकाई शोहरतगढ़ के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर शोहरतगढ़ कस्बा व शोहरतगढ़ क्षेत्र में सोमवार को निकाली गई शोभायात्रा जो आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नं0-07 सुभाष नगर (नरायनपुर गांव) से शोभायात्रा निकाली गई जो सुबह 10 बजे नरायनपुर गांव से महिला, पुरुष व बच्चे जय भीम के नारों के साथ शुरु होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए तहसील मुख्यालय शोहरतगढ़, पुलिस बूथ, तिरंगा चौराहा गड़ाकुल, छतहरा, परसिया से होते हुए गौहनिया चौराहा से वापस आकर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ वार्ड नं0-02 अटल नगर छतहरा शिव शंकर ढाबा के सामने के मैदान में जनसभा में तब्दील हो गया। जहां भारतीय बौद्ध महासभा सदस्यों व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के संघर्षों को गीत के माध्यम से सुनाया। जनसभा में वक्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव रामजी अम्बेडकर के जीवन संघर्ष पर विधिवत प्रकाश डालने का कार्य किया। शोभायात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल व अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रद्धेय रवि अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्रद्धेय वासुदेव भारती डायट प्रवक्ता गोरखपुर, संयोगिता, पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, प्रवक्ता शिवपति इ0का0 शोहरतगढ़ राम विलास यादव, जिला कोषाध्यक्ष अरुण कुमार भारती रहे। शोभायात्रा व जनसभा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रद्वैय मातादीन बौद्ध तहसील अध्यक्ष शोहरतगढ़ ने किया।शोभायात्रा के दौरान नपं अध्यक्ष उमा अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, संयोगिता, पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, महासचिव सर्वजीत भारती, शिवचन्द्र भारती, बृजेश कुमार, एडवोकेट अरविन्द कन्नौजिया, पृथ्वीपाल भारती, राम मिलन भारती, अवधेश वर्मा, दिनेश कुमार सभासद, परमात्मा, विपिन भारती, प्रहलाद भारती, दुर्गेश भारती, गोपाल फौजी, अमर पासवान, अशोक पासवान, सहुद्दीन, अरुण भारती, अजय भारती, प्रदीप भारती, सुनीता अम्बेडकर, अनिल सरोज, मनीष श्रीवास्तव, भोलेनाथ वर्मा, ग्राम प्रधान राममिलन चौधरी, अजीज अहमद प्रधान, प्रकाश, राम नवल, शंकर, सतीश, प्रहलाद, संतोष, बीरबल, सहजराम, धर्मराज, चंद्र प्रकाश उर्फ चिन्टू, पप्पू यादव, माता प्रसाद, अवधेश वर्मा, रतन भारती, शनि व सुरक्षा व्यवस्था में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, क्राइम इंस्पेक्टर सुबास यादव, उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार, राम शंकर पाण्डेय, दिनेश यादव, श्रीराम पाल, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, देश दीपक सिंह, कैलाश नाथ यादव, रोशन अली, कृष्णा पाल सिंह, कांस्टेबल दीपक गोड़, प्रभाकर यादव, अंकित वर्मा, मुकेश यादव, महिला कांस्टेबल मंजू सरोज, अम्बिका, अनुराधा तिवारी, मधू वर्मा आदि शोभायात्रा व जनसभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व शान्ति बनाये रखने के लिए लगे रहें।




