गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्राथमिक विद्यालय अहरौली में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को नौगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अहरौली तथा प्राथमिक विद्यालय बड़गो में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र कुमार शर्मा, नीरज कुमार, ए आर पी मनोज कुमार तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता देवी एवं मीरा कुमारी के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान छात्रों के द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई तथा आने वाले अतिथियों का स्वागत करने के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मोबाइल के होने वाले दुष्परिणामों के ऊपर एक गीत के माध्यम से एक संदेश दिया।बच्चों ने नाटक, एकल नृत्य तथा ग्रुप डांस के द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रदर्शन किया। पांचवी कक्षा के द्वारा विद्यालय में जिन बच्चों ने अच्छे मार्क्स प्राप्त किया तथा अच्छा प्रदर्शन किया उन सभी को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय दिया तथा बच्चों की प्रतिभाओं को उन्हें भी देखने का अवसर मिला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!