आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के प्रबंध परिषद के सदस्य नामित हुए धु्रव कुमार त्रिपाठी

उसकाबाजार। विधान परिषद उप्र के सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय अयोध्या के प्रबंध परिषद सदस्य नामित होने पर शिक्षको और क्षेत्र को लोगो ने खुशी व्यक्त की है। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विधान परिषद सचिवालय उप्र के सभापति द्वारा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय अयोध्या के प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किया गया है। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी गोरखपुर अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सन 2020 में लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे और पहली बार सन 2008 में शिक्षक विधायक निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त हुआ था। इसके पूर्व लगातार एक दशक से अधिक समय तक उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और अन्य पदों पर रहकर शिक्षको की समस्या को दूर करने के लिए संघर्षरत रहे। इनकी ईमानदारी, शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष को देखते हुए संगठन ने इन्हे शिक्षक विधायक के चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। वर्तमान में इनके द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षको की समस्या, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए समान कार्य का समान वेतन का सिद्धांत लागू करने, परिषदीय और महा विद्यालयों के शिक्षको की समस्या सहित अनेक समस्याओ को सत्र के दौरान सदन में उठाया गया जिसपर सरकार का सकारात्मक आश्वासन रहा और कई समस्याओं को दूर भी किया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम बेलास यादव, महामंत्री हृदय नारायण मिश्र, प्रभात शुक्ला,प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता, डा सतेंद्र मिश्र, अंब्रीश मिश्र, रामेश्वर पाण्डेय, मयंक पाण्डेय, हरिशंकर सिंह, अनिल सिंह, राजेश यादव, राम दरस यादव, आशीष मौर्या, अनिल चौबे, विरेंद्र पाण्डेय, राम उजागिर पाण्डेय, चंद्र भान त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी आदि ने खुशी व्यक्त की है।