सीतापुर के पत्रकार के निर्मम हत्या के विरोध में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

बहराइच। मान्यता प्राप्त पत्रकारों की व केंद्रीय क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष की अगवाई में सीतापुर के माने जाने वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की निर्मम हत्या के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर जिला अध्यक्ष डॉ0 दूरराज यादव ,शमीम अहमद ,धर्मेंद्र सिंह कैसरगंज प्रभारी अवधेश कुमार गौड़ ,संदीप कुमार यादव, फिर्दाेष अलम ,नफीस, कृष्ण कुमार ,गणेश कुमार ,राकेश राय , संपादक अतुल कुमार ,भानु प्रताप जायसवाल, तौहीद आलम ,कन्हैयालाल ,यज्ञ सेन वर्मा ,मोहम्मद सफीक अहमद ,नौशाद खान ,संजय मिश्रा व अन्य तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिला डीएम बहराइच व पुलिस अधीक्षक बहराइच को ज्ञापन देकर सीतापुर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ फांसी की मांग की गई है और संगठन पत्रकारों के द्वारा कहा गया है कि जनपद बहराइच में पत्रकारों को खबर कवरेज करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जिधर देखो उधर पत्रकारों के ऊपर हो रहे अत्याचार वह कतई अब बर्दाश्त नहीं है। ऐसी स्थिति को देखते हुए देखते हुए केंद्रीय क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के पदाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक बहराइच से इस विषय को लेकर चर्चा किया तो पुलिस अधीक्षक के द्वारा कहा गया कि ऐसा कतई नहीं होगा पत्रकारों के साथ अगर कोई अत्याचार करता है तो कतई बक्सा नहीं जाएगा।



