महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण.अंजली शर्मा

बस्ती। महिला पी जी कॉलेज बस्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस में आज बौद्धिक सत्र में महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि अंजली शर्मा सहायक जिला सेवा योजन अधिकारी बस्ती व कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया । मुख्य अतिथि अंजली शर्मा ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण है, सरकार भी महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है,महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है।कमजोर वर्ग की छात्राओं हेतु नि शुल्क सिविल सेवाओं की कोचिंग,महिलाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करना हमारा प्रयास रहता है जिससे छात्राओं के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास हो सके,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। विशिष्ट वक्ता वीना सिंह एवं डॉ प्रियंका मिश्रा ने कहा कि शिक्षा से महिलाओं में स्वावलंबन विकसित होगा,जिससे उनका सामाजिक ,आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सशक्तिकरण होगा, कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रघुवर पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप जिला सेवा योजन इंस्ट्रक्टर पंकज श्रीवास्तव ,दुर्गेश गुप्ता,नेहा श्रीवास्तव,मोनी पाण्डेय,गिरिजा नंद राव,अरुण मणि त्रिपाठी,महाविद्यालय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सूर्या उपाध्याय,सहित महाविद्यालय की छात्राए उपस्थित रही।



