गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय सेवा योजना समाज में फैली कुरीतियों को दूर करता है: डा सुनीता त्रिपाठी

राष्ट्रीय सेवा योजना हम सभी को एकता कि सीख देता है: डा सन्तोष कुमार सिंह

बांसी। स्थानीय रतन सेन डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आयोजन किया गया जिसमें सातवें और अन्तिम दिन शुक्रवार को स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं द्वारा कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई की गयी। उसके पश्चात स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं को कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सुनीता त्रिपाठी ने सप्त दिवसीय विशेष शिविर में 06 दिन चले कार्यक्रम पर प्रकाश डाला, द्वितीय सत्र में माँ सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि प्रो0 अर्चना मिश्रा द्वारा पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलन किया गया। सरस्वती वन्दना रितिका सिंह व कामना दूबे द्वारा प्रस्तुत किया गया मुख्य अतिथि का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सुनीता त्रिपाठी द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 संतोष कुमार सिंह रहे जिनका स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार ने किया नेहा गौड़ ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया नाजमीन द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया, शाम्भवी द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया, श्रेया द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया, मुकेश द्वारा मैं निकला गड्डी लेकर गीत प्रस्तुत नृत्य प्रस्तुत किया गया, आंचल द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर पर आख्या प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथि द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के मैं नहीं बल्कि आप पर गहन चर्चा की और कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य समाज में फैले कुरितियों को सुधारना है, स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं को समुदाय में फैले भ्रम को दूर करना है। मुख्य अतिथि प्रो0 अर्चना मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हम सभी को एकता का पाठ पढ़ाती है राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल्य उद्देश्य समाज में फैले कुरतियों को दूर करना है। सभी अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का आभार कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सुनीता त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ0 अरविन्द कुमार मौर्य, डॉ0 रामबाबू, डॉ0 दया शंकर, डॉ0 मनीष कुमार भारती, डॉ0 रविरेश सिंह, राजेश कुमार शर्मा, डॉ0 सुभीर सिंह, डॉ0 कंचन यति, डॉ0 सुष्मिता श्रीवास्तव, डॉ0 सपना त्रिपाठी, डॉ0 प्रवेश दूबे, जंग बहादुर, नन्द कुमार दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!