हादसे का शिकार हुए बाइक समेत नहर में गिरने से दो युवकों की हुई मौत

हुजूरपुर / बहराइच। दो युवकों का शव बहराइच जिले के हुजूरपुर प्रयागपुर रोड पर स्थित नहर की पुलिया के नीचे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पास में युवकों की क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली । सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला ; इसके बाद शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हुजूरपुर पयागपुर मार्ग पर घिसियौना चौराहे से नहर स्थित है। नहर में दो युवकों के शव और बाइक सोमवार सुबह छह बजे लोगों ने पड़ा देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला तो सभी मृत मिले। इस पर उनके पास मिले आधार कार्ड से जांच की गई तो मृतक की पहचान हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गुलरिहा गाजीपुर के मजरा वोटनपुरवा निवासी इंद्र कुमार पुत्र राम कैलाश और कोतवाली देहात के हरिहरपुर रैकवारी गांव निवासी रामानंदे (28) पुत्र बृजलाल के रूप में हुई। बाइक संख्या यूपी 43 बीई 3951 भी उन्हीं की निकली, जिस पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ‘‘सुबह तीन बजे बाइक सवार हादसे का शिकार हुए और बाइक समेत नहर में गिर गए। जिससे मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी… अनिल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष, हुजूरपुर‘‘



