फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर आधार बनाने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फर्जी जन्म और निवास बनाकर आधार बनाने वाले 11 आरोपी भेजे गए जेल,

बलरामपुर। थाना हरैया क्षेत्र में कूटरचित तरीके से निवास,जन्म और जाति प्रमाण पत्र जारी कर आधार बनाने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बलरामपुर थाना हरैया को सूचना मिली कि इस क्षेत्र में आन लाइन सर्विस सेंटर द्वारा नेपाली लोगो का आधार जारी किया जा रहा है।इस पर बलरामपुर पुलिस द्वारा तीन टीम प्रभारी निरीक्षकों के देख रेख में गठित कर जांच कर आरोपी को पकड़ा तो पूछताक्ष में बताया कि हम लोग फर्जी जन्म,निवास और जाति प्रमाण बनाते हैं और आधार भी फर्जी तरीके से अपडेट करते हैं।हम लोगो को एक व्यक्ति द्वारा पूरा सिस्टम तथा एक सिस्टम दी गई है जिसे स्कैनर लगाकर बिना कोई वैध दस्तावेज लिए एक्सपर्ट द्वारा वेबसाइट अपने सिस्टम पर लॉग इन कर लेते हैं ।बिना कागज वालो से मोटी रकम लेकर आधार का अपडेट करते हैं।पकड़े गए आरोपी के पास से लैपटाप और अन्य उपकरण बरामद हुआ है।पुलिसअधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि फर्जी तरीके से आधार बनाने वाले 11 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है,कितने फर्जी आधार कार्ड बने है उसके बारे में यू आई डी आई से जानकारी मांगी गई है।




