बच्चों को वितरित किए गए अंक पत्र

पयागपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय लालपुर में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा देश रंगीला, स्कूल चलो अभियान, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ , नशा से दूर रहो आदि कार्यक्रम बच्चो ने प्रस्तुत किया, साथ ही साथ उपस्थित मुख्य अतिथियां के द्वारा परीक्षाफल तथा स्थानांतरण पत्र वितरित किया गया। विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजेश कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र नाथ शर्मा, राकेश कुमार यादव रहे। मुख्य अतिथि राजेश कुमार मिश्र ने निपुण विद्यालय बनाने पर विस्तार रूप से जानकारी प्रदान की तथा डीबीटी.के बारे में भी प्रकाश डाला स नोडल शिक्षक संकुल राजेन्द्र नाथ शर्मा ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की स शिक्षक संघ अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय में आकर्षक मैदान और प्रांगण है तथा सभी सुविधाओं से युक्त है । विद्यालय द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली भी निकाली गई। शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्स्व कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सर्वेश राठौर ने किया। वार्षिकोत्स्व कार्यक्रम में सहायक शिक्षिका हेमा यादव, नीलम सिंह,मो॰कादिर, रसोईया, बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।




