गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

कपिलवस्तु  : अनाथ आश्रम अध्यक्ष ने गरीबों में वितरित किया सामग्री कराया भोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर। भारत सीमा से सटे रूपंदेही जिले के लुंबिनी शाक्य मुनि बुद्ध अनाथ आश्रम अध्यक्ष ने गरीब परिवार अनाथ बच्चों में कपड़ा वितरण कर एक संदेश दिया है। अध्यक्ष ओमकार पांडेय ने लुंबिनी क्षेत्र के बुटवल, वा पाल्पा आदि के अनाथ वा गरीब बच्चों का सहायता किया।

बच्चों को भोजन कराया गया। ओमकार पांडेय ने कहा, अनाथ असहाय बच्चों की सेवा करना पुनीत कार्य है। हम सबका दायित्व होती है कि, ऐसे कार्यों के लिए हम अग्रसर हो। उन्होंने कहा भारत के सिमाई क्षेत्र के कुछ सहयोगियों ने अनाथ आश्रम में अपने दायित्व का निर्वहन किया है। जिससे इस संस्था को बल मिला है।नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में अभी भी ठंढ बरकरार है। सुबह वा रात्रि में लोग गर्म वस्त्र का प्रयोग करते है। विनोद लोधी,चंदन तिवारी,अजय,मुकेश शर्मा,रवि यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button