गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : पशुधन प्रसार अधिकारी संघ ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया ज्ञापन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश की मांगों एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रदेश स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री के नेतृत्व में निदेशक पशुपालन विभाग के साथ हुई वार्ता से संबंधित कार्य वृत्ति जारी होने पर पशुधन प्रसार अधिकारी संघ जनपद शाखा सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति एवं मंत्री अवनीश त्रिपाठी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह को ज्ञापन दिया तथा प्रदेश स्तर पर लिए गए निर्णय को जनपद में भी पालन कराया जाए इस बिंदु पर भी पत्र जारी करने के लिए निवेदन किया।

प्रदेश स्तर पर निदेशक महोदय के साथ हुई बैठक में जिन बिंदुओं पर सहमति जताई गई है वह बिंदु-2017 में नियुक्त पशुधन प्रसार अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाए, मथुरा विश्वविद्यालय से डिप्लोमा इन लाइवस्टोक एक्सटेंशन धारकों की नियुक्ति हेतु सेवा नियमावली बनाई जाए, राष्ट्रव्यापी किसान क्रेडिट कार्ड के लक्ष्य का आवंटन अलग अलग किया जाए, गौवंशी पशुओं में सेक्स सार्टेड सीमेंन के लक्ष्य का निर्धारण अलग-अलग किया जाए, गौ संरक्षण केंद्रों के भ्रमण एवं अन्य कार्य हेतु सभी का दायित्व निर्धारित किया जाए, विभाग में ऑनलाइन सर्वेक्षण हेतु पशुधन प्रसार अधिकारियों को दायित्व दिया जाए, चारा विकास के विषय पर बीज आवंटन अलग अलग किया जाए, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं वेटनरी फार्मासिस्ट के रिक्त पदों को भरते हुए पशुधन प्रसार अधिकारियों को चार्ज से मुक्त किया जाए के साथ-साथ जनपद स्तर पर भी संघ की समस्याओं को देखते हुए पदाधिकारियों के साथ नियमित हर महीने बैठक की जाए। साथ ही साथ पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने 24 नवंबर 2022 को जनपद का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कराने एवं चुनाव अधिकारी नामित करने हेतु पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर जिला मंत्री अवनीश त्रिपाठी भी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button