पकड़ी साहा में पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत विकास खण्ड नौगढ़ के पकड़ी साहा में जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी/विधानसभा प्रभारी शोहरतगढ़ डॉ0 धीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में सोमवार को पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनचौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए धीरेन्द्र यादव ने कहा कि आज बाबा साहब का संविधान खतरे में है। मौजूदा भाजपा सरकार ने लोकतन्त्र का गला घोट दिया है। मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। जनता के उत्पीड़न और शोषण की घटनाएं आम हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाकर ही इससे छुटकारा पाया जा सकता है। समाजवादी सरकार में ही पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गों का सम्मान और अधिकार सुनिश्चित होगा। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की रक्षा व बाबा साहब के सम्मान को बचाने के लिए संकल्प भी लिया। वहीं पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन सदाबृक्ष ने किया। इस दौरान डॉ0 विनोद कुमार, सुजीत कुमार, कृष्णनन्दन, बी0के0, संजय कुमार, जोगिन्दर, राकेश दूबे, बृजेश पासवान सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहें।




